खुशियां लेकर आई है छोटी दिवाली, इन राशिवालों का मिलेगी कष्टों से मुक्ति

होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है. आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं. 6 नवंबर मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

मेष- आज आपकी संतान आपको सुख पहुंचाने वाली खबर दे सकती है. आपका भाग्य जागा हुआ है आज. जिससे आपकी कई परेशानियों का अंत होगा. छात्र के लिए आज दिन बेहतरीन होगा.

वृषभ- आज आपका व्यवहार हर किसी को प्रभावित करेगा. ऑफिस या काम वाली जगह से आपको अच्छी खबर मिल सकती है. परिचित व्यक्ति की वजह से व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं.

मिथुन- अचानक आपको गाड़ी मिल सकती है. जरुरी सामान को सहेज कर और सुरक्षित रखें. लापरवाही करने से आर्थिक परेशानी का हो सकती है. आपका कोई अपना बड़ा धोखा दे सकता है.

कर्क- धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज भाग्य अच्छा होगा जिससे सभी काम पूरे होंगे. मित्रों और संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है. जरूरी कागजों को व्यवस्थित रूप से रखें.

सिंह- आज आपकी किस्मत चमकेगी जिससे आपको बिगड़े काम बन जाएंगे. किसी से कर्ज या उधार न लें. आपको फंसाया जा सकता है. बुजुर्ग आपका साथ देंगे. दोस्तों से धोखा मिल सकता है.

कन्या- आज आप किसी नयी योजना पर काम कर सकते हैं. दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. जीवनसाथी आपका भरपूर सहयोग करेगा. प्रेमी से मुलाकात के योग बन रहे हैं. पूरे दिन आप खुश रहेंगे.

तुला- सेहत पर ध्यान दें. आप जिनसे स्नेह रखते हैं उनकी तरफ से आपको अच्छी खबर मिल सकती है. आप एक ईमानदार और जिंदादिल इंसान हैं. व्यवसाय के क्षेत्र में कोई ऐसा फैसला या वादा न करें जिससे आपको पछताना पड़े.

वृश्चिक- सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. कहीं बाहर जाने की योजना है तो उसमें बाधा आ सकती हैं. रिश्तेदारों के पास से बहुत अच्छी खबर आ सकती है. आपको व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है.

धनु- रचनात्मक कार्य में सफल होंगे. दूसरे से सहयोग मिलेगा. लंबी यात्रा में अपने सामान खो सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.

मकर- संबंधों में मधुरता रहेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे. निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

कुंभ- धन, यश, कीर्ति में बढ़ोत्तारी होगी. पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे.

मीन- दिन की शुरुआत से ही आप ताजगी महसूस करेंगे और शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी. परिजनों और मित्रों के साथ भोजन करने का मौका मिल सकता है. आधे दिन के बाद आपको मानसिक और शारीरिक रूप से थकावट लगेगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *