नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बेकाबू होते जा रहे हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3100 मामले दर्ज किए गए हैं. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 1156 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है. हालांकि, गंभीर बात यह है कि दिल्ली में कोरोना से संक्रमित होने की दर 4.59% तक पहुंच चुकी है.
Omicron: दिल्ली में बेकाबू हो रहा है कोरोना, 24 घंटे में 3100 मामले
