UP Elections 2022: ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें डालने पर भड़कीं प्रियंका गांधी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने एक ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ एक्शन नहीं लेना केंद्र सरकार की महिला विरोधी विचारधारा को दर्शाता है. इससे पहले शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को मुंबई पुलिस और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव दोनों को ‘बुलीबाई’ ऐप ‘फ्लैग’ किया और कार्रवाई की मांग की थी.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “सांप्रदायिक ताकतें यौन हिंसा को अपना हथियार समझती हैं. नफरत की फसल बोने वाले जो लोग आज पहचान के आधार पर महिलाओं को टारगेट कर यौन हिंसा कर रहे हैं वे समाज, संविधान और देश विरोधी हैं. नरेंद्र मोदी जी, इस तरह के लोगों पर एक्शन न लेना आपकी सरकार की महिला विरोधी विचारधारा को दर्शाता है.”

ऐप ‘बुली बाई’ पर तस्वीरें अपलोड करने की घटना पिछले साल जुलाई में ‘सुल्ली डील्स’ पर तस्वीरें अपलोड करने की तरह ही है. दोनों ऐप एक जैसा ही काम करते हैं. ऐप को खोलने पर एक मुस्लिम महिला की तस्वीर बुली बाई के तौर पर सामने आती है. ट्विटर पर अधिक फॉलोवर वाली मुस्लिम महिलाओं, जिनमें पत्रकार भी शामिल है, की चुनिंदा तरीके से उनकी तस्वीरें अपलोड की गई हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *