बुलंदशहर : खुर्जा शहर से लापता हुए वकील धर्मेन्द्र चौधरी को 24 घंटे से ज्यादा बीत चुका है लेकिन अभी तक खुर्जा की पुलिस को 1 भी सुराग हाथ नहीं लगा है, 1 दिन बीत जाने के बाद भी खुर्जा की पुलिस धर्मेंद्र चौधरी के बारे में कोई लीड नहीं ले पाई है, धर्मेंद्र किस हालात में है, कहां हैं, अब तक इन सवालों का जवाब खुर्जा की पुलिस के पास बिल्कुल नहीं है. कानपुर के संजीत मामले में जिस तरह कानपुर पुलिस नाकाम साबित रहीं ऐसी ही खुर्जा के धर्मेंद्र चौधरी मामले में पुलिस की स्थिती फिलहाल यही है.
शनिवार को हुए थे लापता
बता दें कि धर्मेंद्र चौधरी शनिवार की रात से लापता है, उनके भाई का कहना है आखिरी बार फोन पर धर्मेंद्र से बात हुई थी, इस बातचीत में धर्मेंद्र किसी दोस्त के यहां जाकर मिलके आने की बात कर रहे थे, ये बातचीत करीब शाम साढ़े सात बजे हुई थी, इसके बाद रात करीब 10 बजे धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी का फोन भाई को गया, पत्नी ने बताया की धर्मेंद्र अभी तक घर नहीं लौटे हैं, इसपर परिवार ने सभी जगह संपर्क साधा लेकिन धर्मेंद्र का कुछ पता नहीं चला
जंगलों में मिली बाईक
रविवार पूरा दिन जिले के आलाधिकारी धर्मेंद्र की तलाश में रहे मगर सभी अधिकारियों के हाथ खाली ही रहे, हालांकि इस बीच पुलिस को धर्मेंद्र की बाइक जरुर मिली. मगर बाइक से कुछ सुराग नहीं मिला. धर्मेंद्र की तलाश में सुबह से ही डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई मगर कुछ भी सफलता हासिल नहीं हुई, हालांकि बड़े-बड़े आधिकारी जरुर खुर्जा के चक्कर लगाते नजर आए
अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर नीरज शर्मा की रिपोर्ट
