OMG! डांस परफॉर्मेंस के दौरान सपना चौधरी पर हुई पत्थरों की बौछार, फिर…

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली:बिग बॉस’ की जानी मानी कंटेस्टेंट रह चुकीं हरियाणा की दमदार डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वैसे तो आए दिन सपना सुर्खियों में रहती ही है चाहे उसकी वजह उनका डांस हो या फिर उनके राजनीतिक पार्टी जॉइन करने और न करने को लेकर आती खबरें लेकिन इस बार सपना को लेकर जो बात सामने आयी है उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल, एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान सपना पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है. वैसे को सपना चौधरी के जबरदस्त डांस के दिवाने कम नहीं और ना ही सपना के फैन्स की कमी है लेकिन हाल में ही एक सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह खुद पर पत्थर पड़ने पर भड़कती दिख रही है.

दरअसल, सपना एक लाइव डांस परफॉर्मेंस देने पहुंची थीं इसी दौरान उन पर पत्थरबाजी की गयी. इससे नाराज होकर सपना स्टेज की दूसरी तरफ जाकर पत्थरबाज पर भड़कने लगी लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि वे ऐसा न करें. सपना वीडियो में कहती दिख रही हैं कि “अच्छा नहीं लगता, मैं भी आपकी बहन बेटी के बराबर ही हूं. एक स्टेज पर नाचने से ऐसा नहीं है कि मैं अलग हो गई. मैं भी आप जैसी ही हूं. ..और अगर किसी की हिम्मत हो तो स्टेज पर आकर डांस करके दिखाए. अब की बार मत मारना भाई..मत मारना. ये पत्थर खा-खा कर ही मैं बड़ी हुई हूं. रोना आता है जब आप लोग पत्थर मारते हो.” उन्होंने आगे कहा कि “यहां आकर जरा दो ठुमके लगाके देख तब पता चलेगा.” वीडियो में दिखायी देता है कि इसके थोड़ी देर बाद सपना निवेदन करते हुए कहती हैं कि “ऐसा नहीं करते, इतना अच्छा प्रोग्राम चल रहा है. एक की वजह से पूरा प्रोग्राम खराब हो जाएगा. क्या मिल जाएगा आप लोगों को? ”

सनी लियोनी ने ‘तेरी आंख्या..’ पर लगाए ठुमके, फैन्स बोले सपना चौधरी पीछे रह गई

ऐसा पहली बार नहीं है कि सपना चौधरी के शो में कोई विवाद हुआ हो. इससे पहले भी कई बवाल हो चुके हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लाल सूट में सपना चौधरी, हरयाणवी गाने ‘तेरे मुंह पे सूट करेगा’ पर धमाकेदार डांस कर दी दिखी. इस वीडियो में दिख रहा है कि सपना के कई फैंस उन पर पैसे लुटाते नजर आ रहे थे तभी नशे में धुत्त एक शख्स स्टेज पर चढ़ा और सपना के बहुत करीब आकर पैसे घुमाने लगा जिससे सपना को काफी ज्यादा गुस्सा आ गया और वो डांस रोककर उस शख्स को घूरने लगीं. इसके बाद सिक्योरिटी ने उस शख्स को जल्द ही वहां से हटाया. एक वीडियो में तो दिखा कि उनके डांस शो के दौरान भगदड़ मची और लाठियां भी चलायी गयी.

जानकारी दे दें कि मौजूदा समय में सपना चौधरी पॉलिटिशियंस के साथ देखी जा रही हैं. हाल ही में सपना चौधरी बीजेपी नेता मनोज तिवारी के साथ एक रैली में देखी गयी थी जिसके बाद ऐसी आशंका थी कि वो बीजेपी नेता मनोज तिवारी के लिए प्रचार कर सकती है लेकिन अभी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पायी है. सपना चौधरी मनोज तिवारी के साथ एक वीडियो बनाती दिखी थी. इस वीडियो में सपना चौधरी मनोज तिवारी को ‘बेस्ट ऑफ लक’ कह रही थी तो वहीं मनोज तिवारी भी सपना चौधरी के साथ मुस्कुराते और विक्टरी साइन दिखे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *