VIDEO: बुजुर्ग को मारा, खदेड़ा और जीप में डाल दिया…कन्नौज पुलिस का ‘कारनामा’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक बार फिर पुलिस (Uttar Pradesh Police) का अमानवीय चेहरा सामने आया है. यहां पुलिस ने एक 70 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में कन्नौज पुलिस का जवान पुलिसकर्मी बुजुर्ग को बेरहमी से पीटते घसीटते हुए नजर आ रहा है.

दरअसल कोरोना की तीसरी लहर की खबरों के बीच कन्नौज जिले के छिबरामऊ सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 6:00 बजे से ही लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर कोरोना का टीका लगवाने के लिए आ रहे थे. जब भीड़ बढ़ रही थी तो ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को और स्थानीय पुलिस प्रशासन को बड़ा दिल करके यहां पर व्यवस्था को सही रूप से करना था. भीड़ बढ़ रही थी तो लोगों को समझा-बुझाकर थोड़ा थोड़ा दूर किया जा सकता था लेकिन पुलिस बिल्कुल उसके विपरीत रही और एक बुजुर्ग को ही पीट दिया. आप भी देखिए VIDEO…

ये भी पढ़ेंः- शादीशुदा महिला से 3 लड़कों ने किया रेप, सालों बाद कोर्ट ने सुनाई ये सजा

स्थानीय लोगों की मानें तो बुजुर्ग यहां पर टीका लगवाने आया था. भीड़ ज्यादा थी जिसके चलते हुए आगे चला गया बस यही पुलिसकर्मियों को ना गवारा हुआ और उस को पीट दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि ये कैसी पुलिस है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *