फेसबुक, चैटिंग, सैक्स और धोखा, सिपाही पर लगे संगीन आरोप

अपना अलीगढ़ अपना बुलंदशहर अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : महानगर के देहली गेट क्षेत्र की एक युवती ने बुलंदशहर के सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि सिपाही अब शादी से मुकर रहा है. गुरुवार को युवती परिवार के सदस्यों के साथ मामले की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची. यहां एसपी देहात से मामले की शिकायत की. एसपी देहात ने थाना पुलिस को प्रकरण की जांच सौंपी है.

यह भी पढ़ेंः तवायफ के कोठे से मिट्टी लाकर बनती है माता की प्रतिमा, तो वो भी हमारे समाज का हिस्सा ही हुई ना

फेसबुक पर हुई थी मुलाकात
युवती ने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले सिपाही से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. फेसबुक पर चैटिंग करने के दौरान सिपाही ने प्रेम विवाह करने का वादा किया था. धीरे-धीरे प्रेम बढ़ा तो दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ. युवती ने बताया कि मिलने-जुलने के दौरान सिपाही ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. मगर, अब वह परिवार वालों के न मानने की दुहाई देकर शादी करने के वादे से पीछे हट रहा है. इस मामले में सिपाही के परिवार से भी बात की तो वह भी धमकी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः मंच पर इस अंदाज में थिरके बबीता जी और जेठालाल, देखिए VIDEO

इंसाफ के लिए लगा रही गुहार
इंसाफ की मांग को लेकर इस मामले की शिकायत एसपी देहात और एसपी क्राइम से की गई है. इधर, सूचना पर आए सिपाही के परिवारीजनों ने बताया कि बेटे की युवती से फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद सिर्फ फोन पर ही बातचीत हुईं हैं. मिलने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप झूठा है. एसपी देहात ने मामले की जांच देहली गेट पुलिस को सौंपी है. देहली गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों परिवारों में आपसी समझौते की वार्ता हो रही है. अगर, वार्ता सफल नहीं रहती है तो युवती की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *