अब आम आदमी पार्टी के इस नेता को लपेटे में लिया कुमार विश्वास ने

अपना एनसीआर अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

दिल्ली : आम आदमी पार्टी से संबंध तोड़ चुके मशहूर कवि कुमार विश्वास, पार्टी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, कुमार विश्वास समय समय पर पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर हमला करते रहे हैं, मगर आज कुमार विश्वास ने पहली बार राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर हमला बोला है, कुमार विश्वास ने संजय सिंह के 5 साल 5 प्रधानमंत्री के फॉर्मूले वाले बयान पर तंज कसा है

 हर महीने नया पीएम- कुमार

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा है कि पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनने चाहिए की जगह हर महीने नया पीएम भी ठीक रहेगा. इससे पहले भी कई मौके पर कुमार विश्वास ने आप पार्टी पर तंज कसा है. कुछ दिन पहले शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सेहत के बारे में वे अफवाहें फैला रहे हैं.
शीला दीक्षित पर भी कसा तंज
वहीं शीला दीक्षित के एक बयान पर कुमार विश्वास ने तंज करते हुए ट्वीट कर कहा कि ‘बे तो तीन महीने से चक्कर लगा रए थे आपके दरवज्जे पै, आप दरवज्जा नई खोला, हां नईं तो…’ कुमार विश्वास के इस तंज पर शीला दीक्षित ने भी ट्वीट कर कहा कि ‘तुम तो सब को लाजवाब कर देते हो’.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *