लोकसभा चुनाव 2019 : आज गई बीजेपी की पहली लिस्ट, इस ‘बागी’ नेता को भी मिल गया टिकट

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 182 सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है.

लिस्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी वर्तमान में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगें. वहीं, बागी तेवर दिखा चुके साक्षी महाराज को भी टिकट दिया गया है. लिस्ट के मुताबिक, साक्षी महाराज अपनी वर्तमान सीट उन्नाव से ही चुनाव लड़ेंगे.

शिवपाल पर मेहरबान हुई योगी सरकार, बंगले के बाद दिया ये खास तोहफा!

बीजेपी की पहली लिस्ट में प्रमुख उम्मीदवार:

गाज़ियाबाद से जनरल वीके सिंह
नोएडा से केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा
बागपत से केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह
मुज़फ्फरनगर से संजीव बालियान
नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल
बंदायू से संघमित्रा मौर्य
गाजीपुर से मनोज सिन्हा
हरदोई से जयप्रकाश रावत
फतेहपुर सीकरी – राजकुमार चहल

तो मुलायम सिंह ‘खिलाड़ी’ या ‘अंपायर’ ?

बरेली से संतोष गंगवार
मथुरा से हेमा मालिनी
वर्धा से रामदास चंद्रभान
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन
मुंबई नॉर्थ से गोपाल शेट्टी

आंवला से धर्मेंद्र कुमार
शांगली से संजय काका
अमरोहा से कंवरपाल सिंह
लातूर से सुधाकर राव
अरुणाचल पश्चिम से किरिण रिजिजू
डिब्रूगढ़ से रामेश्वर तेली

कोलकाता दक्षिण से सुभाषचंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्रकुमार बोस को टिकट मिला. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को फिर से टिकट मिला है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *