मुबंई: #MeToo मूवमेंट में फंसे एक्टर आलोक नाथ के खिलाफ ओशिवारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. विनता नंदा ने पिछले महीने ही आलोक नाथ के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी.
मुंबई पुलिस के एडिशनल सीपी ने बताया है कि आलोक नाथ के खिलाफ आईपीसी धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है औऱ ये मामला स्क्रीन राइटर विनता नंदा ने दर्ज कराया है. बता दें कि रेप का ये मामला 19 साल पुराना है. जिसका खुलासा विनता नंदा ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए किया था.
विनता नंदा ने फेसबुक पर शेयर करते हुए बताया था कि आलोक नाथ ने उन्हें एक पार्टी के लिए इन्वाइट किया था. उस दौरान उनकी पत्नी भी शहर से बाहर थीं. पार्टी शुरू होने के बाद मेरे ड्रिंक में कुछ मिलाया गया. जिसके बाद मुझे थोड़ा अजीब लगने लगा. मैं पार्टी से करीब दो बजे से निकल गई थी. उस वक्त मेरे साथ कोई नहीं था और ना किसी ने मुझे ड्रॉप करने का ऑफर दिया.
VIDEO: एक साल की मासूम के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, फिर…
लेकिन रास्ते में मुझे वो शख्स मिला और मुझे अपनी कार में बैठने के लिए कहा . मैंने उस पर भरोसा कर लिया और उसकी कार में बैठ गई. जिसके बाद बेहोशी की हालत में मुझे और शराब पिलाई गई और लगातार मेरे साथ जबरदस्ती की गई. इतना ही नहीं मेरे घर में ले जाकर भी मेरे साथ भयावह हरकतें की गई थीं. अगले दिन जब मैं उठी तो मुझे बहुत दर्द हो रहा था.
