लखनऊ : राजधानी लखनऊ के विकल्प खंड में 1 सितंबर को हुई अनीता सिंह की मौत का मामले में नया मोड़ सामने आया है, अनीता सिंह के पति और सूडा के डायरेक्टर आईएएस अधिकारी उमेश प्रताप सिंह के खिलाफ उनके साले और अनीता सिंह के चचेरे भाई राजीव सिंह ने चिनहट थाने में उमेश प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया,
अधिकारी पर लगाएं गंभीर आरोप
अनीता सिंह के भाई राजीव सिंह ने राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने घर के नौकर के बयान का हवाला देते हुए उमेश प्रताप सिंह पर चरित्र हिन होने के आरोप लगाए. राजीव सिंह ने बताया की दोनों के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करती थी. इतना ही नहीं राजीव सिंह ने उमेश प्रताप सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप भी जडे.
सीबीआई जांच की मांग
मृतका के चचेरे भाई ने मामले की सीबीआई जांच की मांग, राजीव सिंह ने कहा की उमेश प्रताप सिंह अपने रसूख के चलते जांच तो प्रभावित कर सकते हैं लिहाजा मामले को सीबीआई तक सौंपा जाए. भाई की तहरीर पर चिनहट थाने में उमेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
बेटी ने किया पिता का बचाव
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं राजीव सिंह ने भी साफ कर दिया है, अगर उनकी यहां सुनवाई नहीं होती है तो वह महिला आयोग जाएंगे, वही अधिकारी की बेटी उपासना ने अपने पिता का बचाव करते हुए कहा की राजीव को वो नहीं जानते, ना ही उन्हें कभी देखा,मां से राखी बंधवाने वो कभी घर भी नहीं आए.
