आजम के अखाड़े में कूदे अखिलेश, रामपुर में देंगे धरना

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

रामपुर: मुलायम सिंह के ऐलान के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी आजम खान के समर्थन उतर आए हैं. अखिलेश यादव अब 9 तारीख को रामपुर में आजम खान के समर्थन में धरना देंगे. आजम खान के परिवार के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में अखिलेश यादव धरना देंगे. इस दौरान अखिलेश यादव के साथ तमाम बड़े नेता भी होंगे.

मुलायम सिंह ने किया था ऐलान
मुलायम सिंह यादव ने 3 तारीख को समाजवादी पार्टी के नेताओं से आजम खान के पक्ष में उतरने का आह्वान किया था. मुलायम सिंह ने कहा था कि, सपा के नेता और कार्यकर्ता आजम खान के पक्ष में सड़क पर उतरें. आजम खान ने बड़ी मेहनत से यूनिवर्सिटी बनाई है. हमने भी उनकी मदद की थी. मुलायम सिंह ने कहा था कि, जो आदमी 150 बीघा जमीन खरीद सकता है वो दो बीघा जमीन क्यों छीनेगा. मुलायम सिंह ने सरकार पर वार करते हुए कहा था कि, दो बीघा जमीन के लिए 27 गंभीर मुकदमें क्यों दर्ज किए गए.

शिवपाल यादव ने भी किया था समर्थन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कल अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा था कि, अखिलेश यादव को आजम खान के पक्ष में उतरना चाहिए. आजम पुराने नेता हैं उनके साथ ज्यादती हो रही है

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *