रामपुरः उत्तर प्रदेश के सामजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलों के बीच उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, शिकायत पासपोर्ट बनवाने के लिए सौंपे गए दस्तावेजों को लेकर है. अब्दुल्ला पर आरोप है कि उनके द्वारा जमा किए गए आयु प्रमाण पत्र में गड़बड़ियां पाई गई हैं.
यूनिवर्सिटी जमीन विवाद के बाद आजम खान पर लग्जरी रिसॉर्ट के लिए लगा जमीन हड़पने का आरोप, अब क्या करेंगे खान साहब!
आजम खान भू-माफिया घोषित
बता दें कि हाल ही में भू-माफिया घोषित होने के बाद आज़म खान को कई झटके लगे. उनके खिलाफ जमीन अतिक्रमण के 27 मामले दर्ज किए गए. दूसरी ओर रामपुर ज़िला प्रशासन ने जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी गई 2 बिल्डिंगों- मदरसा आलिया और दारुल अवाम की लीज को निरस्त करने की संस्तुति (सिफारिश) शासन से की.
इसके बाद बीजेपी की महिला सांसद पर की गई टिप्पणी के लिए भी आजम खान की काफी फजीहत हुई और उन्हें अपनी विवादित टिप्पणी के लिए लोकसभा में सांसद से माफी मांगनी पड़ी.
‘मुझे साड़ी गिफ्ट कर दें, मै अगली बार साड़ी पहन के आऊंगी’
