नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस अमेठी पर पूरा फोकस कर रही है. चुनाव प्रचार करने के लिए बीजेपी की स्मृति ईरानी अमेठी का दौरा करने वाली हैं. अमेठी के दौरे से पहले स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है.
स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस अमेठी को 15 साल तक एक लापता सांसद झेलना पड़ा, व्यव्स्थाओं को छिनभिन्न किया. उसी अमेठी को सशक्त करने के लिए दायित्व बीजेपी ने उन्हें दिया है. स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी 15 साल के बाद जहां से आज पर्चा भरने जा रहे हैं, वो इस बात को दर्शाता है कि वह अमेठी के साथ धोखा कर रहे हैं.
मेनका गांधी की रैली में नहीं जुट पाई भीड़, तो गुस्से में फेंक दिया माइक और…
स्मृति ईरानी ने रखा दक्षिण भारत की सीट से नामांकन दाखिल कर राहुल गांधी अमेठी की जनता का अपमान कर रहे हैं. इतना ही नहीं वायनाड के लोगों से स्मृति ईरानी ने अपील करते हुए कहा कि उन्हें वोट देते वक्त सावधान रहें. एक बार अमेठी को देख लें.
