लोकसभा चुनावों से पहले अखिलेश यादव को झटका, इस बड़े नेता ने थामा चाचा का हाथ

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने बुधवार को समाजवादी पार्टी का बड़ा झटका दिया. समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया अपने कई समर्थकों और सपा पदाधिकारियों के साथ प्रसपा में शामिल हो गए. उन्हें शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शिवकुमार बेरिया के आने से प्रसपा मज़बूत होगी. उन्होंने दावा किया कि बेरिया के आने से समाजवादी पार्टी कानपुर देहात से साफ हो जाएगी.

उधर बेरिया के अलावा कांग्रेस के नेता हर्षवर्धन पांडे ने भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया. बता दें हर्षवर्धन कमलापति त्रिपाठी के नाती हैं. उधर लोकसभा चुनावों की तैयारी पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा​ कि हम पूरी तरह से तैयार हैं. कांग्रेस से गठबंधन की बात पर शिवपाल सिंह यादव ने साफ किया कि उनकी पार्टी बीजेपी को छोड़ सभी सेक्युलर पार्टियों के साथ समझौते को तैयार है.

उन्होंने कहा कि सम्मानजनक सीटें मिलने पर वह किसी के साथ भी गठबंधन कर सकते हैं. वहीं सपा के साथ गठबंधन पर शिवपाल सिंह यादव ने सपा पर अपमान करने का आरोप लगाया. वहीं आर्थिक आधार पर सवर्णों को आरक्षण के कदम पर सहमति जताते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आर्थिक आधार पर गरीब सवर्णों को आरक्षण मिलना चाहिए.

इनपुट-एजेंसी से भी….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *