दिल्ली/पंजाब: मूसावाला हत्याकांड की पड़ताल के लिए दिल्ली से पंजाब लाया गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पुलिस की पूछताछ में इस बात पर अड़ा रहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का उसने अपने साथियों को आदेश नहीं दिया था. लेकिन उसने कहा कि मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के बाद मूसेवाला उनके ग्रुप के निशाने पर था. बिश्नोई ने यह भी कहा कि मूसवाला ने मिड्डूखेड़ा की रेकी करने वाले मैनेजर शगनप्रीत को पैसा देकर विदेश भागया था,. जिसकी वजह से उसका ग्रुप मूसेवाला के खिलाफ था.पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गगनदीप और गुरप्रीत लॉरेंस गैंग को 18-19 बार अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई कर चुके हैं, बता दें कि, लॉरेंस को दिल्ली से 53 पुलिसवाले, 12 गाड़ियों के काफिल के साथ बुलेटप्रूफ गाड़ी में लाया गया।
53 पुलिसवाले, 12 गाड़ियों का काफिला, बुलेटप्रूफ में ऐसे लाया गया लॉरेंस बिश्नोई, किया खुलासा!
