दिल्ली : बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर बहुत विवाद हुआ, किसी ने उनको कनाडा का नागरिक बताया तो किसी ने उनकी देशभक्ति की इमेज को बढ़ाया, लेकिन इस विवाद के बीच अक्षय कुमार ने एक ऐसा काम किया है, जिसे सुनकर उनके आलोचक भी तारीफ करते दिखेंगे
दान किए 1 करोड़ रुपए
दरअसल, अक्षय ने ओडिशा में अचानक आए फोनी तूफान में लोगों की मदद के बड़ी राशि दान की है. ओडिशा में पिछले हफ्ते आए फोनी तूफान ने भयानक उत्पात मचाया, जिसमें कई लोग जान से हाथ धो बैठे और कई के घर उजड़ गए. इस दुःख की घड़ी में बॉलिवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और अक्षय ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह केवल बड़े पर्दे पर हीरो नहीं बल्कि असल जिन्दगी में भी हीरो हैं. अक्षय ने फनी तूफान पीड़ितों की मदद के लिए तुरंत 1 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिए हैं.
पहले भी दिखा चुके हैं दरियादिली
बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अक्षय ने कोई मदद की हो, वह इससे पहले भी ‘भारत के वीर’ की नींव के जरिए शहीदों के परिवारों की मदद करते रहते हैं. पुलवामा हमले के बाद अक्षय सक्रिय हुए और उन्होंने शहीद के परिवारों के लिए करोड़ो रुपए जुटा, उस काम के लिए उक्षय की खुब सराहना हुए इस बार भी सोशल मीडिया में अक्षय की खूब वाहवाही हो रही है.
