सुल्तानपुर में बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 3 टैंकर माल के साथ 6 गिरफ्तार

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से सैकड़ों लोगों की हुई मौत के बाद पुलिस महकमा जाग उठा है. रविवार देर रात इस धंधे पर अंकुश लगाने के लिए सर्च आपरेशन में लगी लम्भुआ कोतवाली पुलिस को बड़ी उपल्ब्धि हाथ लगी. पुलिस ने तीन टैंकर रैक्टिफाई स्प्रिट के साथ 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. बरामद स्प्रिट की कीमत 50 लाख के आसपास बताई जा रही. वहीं पुलिस ने आरोपितों के पास से उपकरणों के साथ दो लाख के ऊपर कैश बरामद किया है.

मामले में पुलिस का बयान

एसएचओ श्याम सुंदर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की देर रात वो हमराह सिपाहियों के गश्त पर थे. तभी इलाके के भदैया में किसान ढ़ाबे पर संदिग्ध अवस्था में तीन टैंकर नजर आए. पड़ताल के दौरान तीनों टैंकरों में लगभग 75 हजार लीटर रैक्टिफाई स्प्रिट पाई गई.

इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

इसके बाद धर पकड़ अभियान शुरू किया गया जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया, साथ में एक ब्लैक कलर की स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद हुई है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से दो लाख पच्चीस हजार के ऊपर कैश, व उपकरण बरामद हुए हैं. एसएचओ ने ये भी बताया कि बरामद स्प्रिट भटिंडा के वीसीएल इंडस्ट्रीज से खरीदी गई थी जो कि 97% एल्कोहल पर आधारित है. उन्होंने ये भी बताया कि इस स्प्रिट से करीब तीन गुना शराब तैयार की जानी थी जो बाद में शराब की सरकारी दुकानों पर बेची जानी थी.

बेरोजगारों के महागठबंधन ने सरकार के सामने रखी शर्त ‘आप हमारे साथ तो हम आपके साथ’

गिरफ्तार अभियुकों में शराब माफिया भी शामिल

पुलिस ने जिन लोगो को किया है उनमें शहर के शराब माफिया कहे जाने वाला राजेश जयसवाल भी शामिल है . पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अन्य अभियुक्तों की पहचान कोतवाली नगर के गोराबारिक निवासी राजेश जायसवाल, लम्भुआ के भदैया निवासी नितिन कुमार मिश्रा, इसी गांव के निवासी राम नरायण मिश्रा, पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित मुकुंदपुर निवासी हरचंद, झारखंड के हजारी बाग स्थित बरकट्ठा केन्टुआ निवासी गिरधारी यादव, बिहार के मोतिहारी चिरैया लालबेगिया निवासी भरोस पंडित के रुप में हुई है.

सुल्तानपुर से नीतिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

कहानी साइकिल की…जानिए मुलायम सिंह को पहली बार कैसे मिली थी साइकिल?

दिवाली के दिन अचानक शिवपाल के पार्टी कार्यालय पर पहुंचे मुलायम, कहा-‘भाई को आशीर्वाद देने आया’

मुलायम सिंह से हुई गलती से मिस्टेक, शिवपाल की पार्टी कांफ्रेस में बार-बार लिया सपा का नाम

चाचा शिवपाल पर अखिलेश यादव, कहा- सेक्युलर से नहीं सिर्फ बीजेपी से है मुकाबला

तो मुलायम सिंह ‘खिलाड़ी’ या ‘अंपायर’ ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *