लखनऊः उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने अपना परचम लहराया है. हमीरपुर उपचुनाव में जीत पर बीजेपी सांसद एसपी सिंह बघेल का बयान, कहा इस जीत में कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का अहम योगदान, मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का लिया ऐतिहासिक है फैसला, उसका असर अब समूचे देश में वोटों की शक्ल में देखने को मिल रहा है.
उन्होंने कहा इसी तरह के रिजल्ट यूपी की ग्यारह अन्य सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दिखेगा, साथ ही महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में भी देखने को मिलेंगे ऐसे नतीजे, कहा इस जीत में मोदी और योगी सरकार द्वारा किये गए कामों का भी है असर.
