Janmashtami 2021: जन्माष्टमी के मौके पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, मन की मुराद होगी पूरी

धर्मकर्म होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. हर साल भाद्रपद की अष्टमी को जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2021) का त्योहार मनाया जाता है. इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त यानि की सोमवार को बनाया जाएगा. इस बार जन्माष्टमी पर कई दुलर्भ संयोग बन रहे हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार जन्माष्टमी के मौके पर राशि अनुसार कुछ मंत्रों का जाप किया तो सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है. साथ ही मन में कोई मुराद हो तो वो भी मंत्रों के जाप से पूरी हो सकती है.

मेष राशि

इस राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के गोविंद रूप का पूजन करें. उन्हे इस दिन ऊँ गोविन्दाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए.

वृषभ राशि

ऊँ परमात्मने नम:, मंत्र का जाप वृषभ राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए करना चाहिए.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको को जन्माष्टमी के दिन भगवान के श्री हरि रूप का पूजन ऊँ हरि नम: मंत्र का जाप करके करना चाहिए.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक ऊँ भव्य नम: मंत्र का जाप करें.

सिंह राशि

ऊँ श्रीधर नम: मंत्र का जाप कर सिंह राशि के लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए करना चाहिए.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए इस जन्माष्टमी का विशेष मंत्र है ऊँ अचला नम:.

तुला राशि

ऊँ आदिदेव नम: मंत्र का जाप तुला राशि के जातकों को अवश्य शुभ फल प्रदान करेगा.

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर ऊँ आदित्या नम: मंत्र का जाप करें.

धनु राशि

ऊँ अक्षरा नम: मंत्र धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी है.

मकर राशि

मकर राशि के जातक ऊँ अजिता नम: मंत्र का जाप करें.

कुंभ राशि

कुभं राशि वालों को इस जन्माष्टमी पर ऊँ अनिरुद्ध नम: का जाप करना चाहिए.

मीन राशि

ऊँ अवयुक्ता नम: मंत्र का जाप मीन राशि के जातकों को विशेष फल प्रदान करेगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *