यूपी में तेजी से बढ़ रहा COVID-19 का संक्रमण, हरदोई के पुलिस CO ने दम तोड़ा

अपना लखनऊ अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर कुछ नियंत्रण करने की खातिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 55 घंटा का लॉकडाउन घोषित किया है, लेकिन हालात बदतर होते जा रहे हैं. हरदोई में तैनात रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी की रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जबकि शनिवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 1403 संक्रमित मिले थे.

10 दिन पहले हुए थे बीमार

हरदोई में हरियावां सर्किल के सीओ नागेश मिश्रा करीब दस दिन पहले बीमार हो गए थे. निमोनिया होने पर उनका इलाज चल रहा था. इसी बीच जिला अस्पताल में उनका ट्रूनेट कोरोना टेस्ट कराया गया जोकि निगेटिव आया. इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया. यहां कोरोना जांच में उनका टेस्ट पॉजिटिव आया.

रविवार सुबह हुआ निधन

हालत में सुधार न होता देख शनिवार को उनको किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से संजय गांधी पीजीआई में शिफ्ट किया गया. जहां वह वेंटीलेटर पर थे. रविवार की सुबह उनका निधन हो गया. नागेश मिश्रा सीओ के पहले हरदोई में शहर कोतवाल के अलावा सांडी, पिहानी में कोतवाल भी रहे.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *