राम मंदिर मामले पर आज से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI की अध्‍यक्षता वाली नई बेंच करेगी सुनवाई

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : देश में राम मंदिर निर्माण के पर चल रही बहस के बीच आज से सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर अहम सुनवाई शुरू होनी है. राम मंदिर-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर अब फाइनल काउंटडाउन शुरू हो रहा है, जिसपर पूरे देश की नजर है.

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुनवाई
आज से शुरू हो रही सुनवाई विवादित भूमि को तीन भागों में बांटने वाले 2010 के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई समेत जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के.एम जोसफ की पीठ इस मामले में दायर अपीलों पर सुनवाई करेगी.

यह भी पढ़ें : खुले मंच पर बोले प्रवीण तोगड़िया ‘अबकी बार हिन्दू सरकार’, आज करेंगे पार्टी का ऐलान!

सुनवाई की तारीख क्या होगी ?
वरिष्ठ वकील जफरयाब जिलानी के मुताबिक, आज सुप्रीम कोर्ट ये तय करेगा कि अयोध्या केस की सुनवाई करने वाली बेंच में कौन होगा और क्या यही बेंच सुनवाई करेगी. इसके अलावा ये सुनवाई की तारीख क्या होगी ये भी आज तय किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : ओवैसी ने दिया केंद्र सरकार को चैलेंज, कहा- ’56 इंच का सीना है तो राम मंदिर पर अध्यादेश लाकर दिखाओ’

इससे पहले 27 सितंबर 2018 को कोर्ट ‘मस्जिद इस्लाम का अनिवार्य अंग नहीं’ वाले फैसले के खिलाफ याचिका पर पुनर्विचार से इनकार कर दिया था और कहा था कि अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में दीवानी वाद का निर्णय साक्ष्यों के आधार पर होगा और पूर्व का फैसला इस मामले में प्रासंगिक नहीं है.

नई बेंच में कौन-कौन ?
अयोध्या विवाद में आज सुनवाई करने वाली चीफ जस्टिस की रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बैंच पूरी तरह से नई होगी. नई बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एम जोसेफ शामिल हैं. इससे पहले पूर्व चीफ जस्टिस की दीपक मिश्रा अध्यक्षता में जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस. अब्दुल नजीर मामले को देख रहे थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *