Coronavirus: अब ड्रैगन फ्रूट में भी मिला कोरोना वायरस, आगे क्या होगा?

अपना एनसीआर

बीजिंग. कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट (Coronavirus Omicron Variant) इस बार कहीं गुना ज्यादा खतरनाक होकर दुनिया के सामने आया है. लगभग सभी देशों को यह अपनी चपेट में चुका है. अभी तक जितने भी वेरिएंट सामने आए थे, उसमें से किसी में भी खान-पान की चीजों में कोरोना संक्रमण होने के सबूत नहीं मिले थे, लेकिन इस बीच खबर आई है कि चीन में ड्रैगन फ्रूट में भी कोरोना वायरस पाया गया है. ये ड्रैगन फ्रूट वियतनाम से आए हैं. खबर सामने आने के बाद चीन के कई सुपरमार्केट को बंद करा दिया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के झेजियांग और जियांग्शी प्रांत के नौ शहरों में फलों की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. इसके बाद फल खरीदारों को भी क्वारंटीन होने का आदेश दे दिया गया है. इसके अलावा विदेश से आने वाली खान-पान की चीजों की भी जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *