कर्ज वापस करना चाहते हैं विजय माल्या, ट्विटर पर लिखा- ‘Please पैसे वापस ले लो’

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : देश का पैसा लेकर भाग चुके विजय माल्या को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में मिशेल की गिरफ़्तारी से चिंता होने लगी है.उसको डर लगने लगा है कहीं उसको भी सीबीआई उठाकर भारत न ले आये.इसलिए ही विजय माल्या ने पैसे लौटाने की बात कही है.माल्या ने टवीट के ज़रिये से कहा है कि मैं कर्ज का प्रिंसिपल एमाउंट देने के लिए तैयार हूं लेकिन ब्याज नहीं चुका पाऊंगा. माल्या ने कहा कि कर्ज का सारा मूलधन चुका दूंगा.माल्या ने अपने एक के बाद एक किए गये सभी ट्वीट्स में लगातार पैसा लौटाने की बात कही है.माल्या ने भारत सरकार और बैंक से गुहार लगते हुए कहा कि अपना पूरा पैसा ले लो लेकिन मुझे ब्याज का पैसा माफ़ करदो.

विजय माल्या ने कहा कि प्रत्यपर्ण के फैसले को लेकर मीडिया में कई तरह का नजरिया पेश किया जा रहा है.जोकि डरावना है लेकिन मैं जनता हूं कि यह सब कानून के अनुसार ही होगा.इस पूरे मामले में पैसा लौटाना ज़रूरी है.मैं शत-प्रतिशत पैसा लौटाने के लिए तैयार हूं, लेकिन इसके लिए विनम्रता से पूरे मामले को निपटाया जाये.

ये भी पढ़ें : जारी हुआ यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट, ऐसे देखें अपना परिणाम

 

बता दें कि भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या देश के विभिन्न बैंकों से 9 हज़ार करोड़ रुपये का क़र्ज़ लेकर देश छोड़ कर भाग गया था.तभी से वह लंदन में रह रहा है.उसको भारत वापस लाने को लेकर देश में कई स्तर पर चर्चा होती रही है लेकिन अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले मामले में बिचौलिया मिशेल को सीबीआई द्वारा भारत लाने से विजय माल्या मामले में भी सरगर्मी तेज़ हो गयी है.

यह भी पढ़ें : पहले से तैयार थी बुलंदशहर हिंसा की स्क्रिप्ट, बजरंगदल और वीएचपी जिम्मेदार- योगी के मंत्री

जिसकी वजह से माल्या ने घबराकर पैसा वापस देने की बात कही है. माल्या और नीरव मोदी दोनों ही देश की विभिन्न बैंकों से कर्ज़ा लेकर देश छोड़कर भाग गए थे.जिसकी वजह से देश के बड़े बैंकों काफी नुकसान हुआ.अब इन दोनों भगोड़ों को वापस लाने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *