लखनऊ: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ऐशबाग ईदगाह के ईमाम व ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगीं महली ने एडवाइज़री जारी की है।
1- सरकार और डॉक्टरों की सलाह पर अमल करें
2- एहतियाती क़दमों पर अमल करें
3- मस्जिदों बड़ा प्रोग्राम, जलसा या लम्बी तक़रीरें न हों, अपने-अपने मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज़ अदा करें, दुआ माँगे।
4- पांचों वक़्त की नमाज़ से पहले वज़ू के वक़्त भी एहतियात बरतें
5-नमाज़ के बाद दुनिया भर में कोरोना से हिफ़ाज़त के लिए दुआ का एहतेमाम हो।
6-अपने आसपास साफ़-सफाई का खास ध्यान देने को कहा गया है
यूपी में अबतक इतने केस स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़े
यूपी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर आंकड़े जारी किए हैं
1- उत्तर प्रदेश में अब तक 182 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण
2- कोरोना प्रभावित 12 देशों से अबतक 4177 लोग उत्तर प्रदेश लौटे
3- अब तक 15 लोगों की जांच पॉजिटिव पाई गई
4- आगरा के 8 गाजियाबाद 2 लखनऊ 2 और नोएडा में 3 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव
5- 1871 लोगों को 28 दिन के ऑब्जरवेशन पर रखा गया
6- यूपी के हवाई अड्डों पर अब तक 22008 लोगों की जांच की गई
