गोरखपुर. कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता का हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ ही चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा भी गिरफ्तार हुआ है. गोरखपुर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
सरेंडर की फिराक में थे…
बताया जा रहा है कि, फरार आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायन सिंह और चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा दोनों कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में थे लेकिन रामगढ़ताल इलाके से पुलिस टीम गिरफ्तार लिया है.
1 लाख का घोषित हुआ था इनाम…
इन फरार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी ना होने पर हाल ही में आरोपी पुलिसकर्मियों पर एक-एक लाख का घोषित हुआ था इनाम. अब SIT जल्द ही इन आरोपियों को अपनी सुपुर्दगी में लेगी.
