तो क्या जीतू फौजी ने नहीं मारा इंस्पेक्टर सुबोध को ?

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: स्याना हिंसा में इंसपेक्टर की हत्या का आरोपी फौजी भले ही पुलिस की गिरफ्त में हो, लेकिन अब एक और मामला सामने आया है, जिसके आधार पर स्याना गांव के लोग जीतू को बेकसुर मान रहे हैं, दरअसल घटना में एक नया मोड़ आ गया है, अब खबर है कि हत्या के आरोपी माने जाने वाले जीतू फोजी के भाई ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

‘वीडियो में नहीं है जीतू फौजी’
जीतू फोजी के भाई का कहना है कि जिस वीडियो के आधार पर पुलिस जीतू फौजी को हत्या का आरोपी मान रही है. उस वीडियो मं जीतू है ही नहीं. जीतू के भाई ने बवाल के समय का एक दूसरा वीडियो दिखाते हुए कहा है कि इस वीडियो और पुलिस के दिखाए वीडियो में फर्क है. दोनों मे कोई भी समानता नहीं है

सीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग
दूसरी तरफ जीतू के भाई का कहना है कि धर्मेंद्र जीतू जो है 19 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर तक छुट्टी पर आया हुआ था. और वह 3 तारीख को घर से निकल कर 4 तारीख को अपनी यूनिट में रिपोर्टिंग करने के लिए निकला था. एक और तथ्य उसने यह बताया है. साथ ही साथ भाई ने पुलिस के सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. साथ ही साथ जीतू फौजी के भाई ने सेना के साथ साथ सीएम योगी से और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है. जीतू फौजी को लेकर थल सेना प्रमुख विपिन रावत का भी बयान सामने आया है. सेना प्रमुख ने कहा है कि अगर पुलिस जीतू के खिलाफ कोई सबूत पेश करेगी. तो हम उसे पुलिस के सामने पेश कर देंगे. सेना प्रमुख ने कहा है कि हम पुलिस का हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं, आपको बता दें कि जीतू फौजी का भाई धर्मेंद्र खुद भी एक फौजी है और फिलहाल पुणे में तैनात है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *