LIVE : दिल्ली के रामलीला मैदान ने VHP की राम मंदिर की हुंकार

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : रविवार को राजधानी दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हुंकार भरने के लिए तैयार है. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विधेयक पेश करने की मांग को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है जो दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा. रविवार को यह धर्मसंसद सुबह शुरू हो कर शाम 4 बजे तक चलेगी.

इस विशाल रैली के जरिये राम मंदिर के निर्माण की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा. इस रैली को लेकर विश्व हिंदू परिषद का दावा है कि इस धर्म संसद में देशभर से करीब 5 लाख लोग पहुंचेंगे. विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल का कहना है कि “रविवार को रामलीला मैदान में धर्म संसद को आरएसएस के कार्यकारी प्रमुख सुरेश भैय्याजी जोशी संबोधित करेंगे. यह विशाल रैली होगी जो अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए विधेयक लाने का समर्थन नहीं करने वाले सारे लोगों का हृदय परिवर्तन कर देगी.” विनोद बंसल ने कहा कि “विहिप के अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे और इसके अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार भी रैली को संबोधित करेंगे.”

यह भी पढ़ें : हाशिमपुरा की पूरी कहानी: 1 रात 42 कत्ल और इंसाफ के 31 साल

विहिप के महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि अगर राम मंदिर के लिए किसी स्थिति में संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक नहीं पास किया गया तो अगली ‘धर्म संसद’ में आगे उठाए जाने वाले कदम के बारे में सोचा जाएगा. जिसे आने वाले 31 जनवरी और 1 फरवरी को महाकुंभ के इतर इलाहाबाद में आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : अखलाक के कारण हुई मेरे भाई की मौत- इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की बहन

आपको जानकारी दे दें कि भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मं‍दिर निर्माण की मांग को 25 नवंबर को उठाया गया. विश्व हिंदू परिषद की हुई धर्मसभा में इस मांग को तेज की गयी. साथ ही ये संकल्प लिया गया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन को जारी रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें : बाबर ने नहीं करवाया था बाबरी मस्जिद का निर्माण, इसका मीर बाकी से है तालुक्कात

धर्मसभा में विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री चंपत राय ने कहा था कि “हमारे सब्र की परीक्षा न ली जाए. राम मंदिर पर जमीन बंटवारे का फार्मूला हमें मंजूर नहीं है. राम जन्मभूमि का बंटवारा हमें स्वीकार्य नहीं है, हमें पूरी की पूरी जमीन चाहिए.”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *