कमलेश तिवारी हत्याकांड: चाकू से 15 वार, फिर मारी गई गोली, रिपोर्ट में हुई खुलासा

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने कमलेश तिवारी हत्याकांड (Kamlesh Tiwari Murder Case) में बड़ा खुलासा किया है. बुधवार को आई कमलेश तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि उन पर 15 बार चाकूओं से वार किया गया और उसके बाद उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा करते हुए कहा कि कमलेश तिवारी पर 15 बार चाकुओं से वार सिर्फ 10 सेंटीमीटर के भीतर जबड़े से लेकर छाती तक किए गए हैं.

गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किए मुख्य आरोपी
शुक्रवार को हुई हिंदूवादी नेता और हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी (Kamlesh Tiwari) की हत्या (murder) में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी हो गई है, मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन को गुजरात (Gujrat) एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों आरोपियों को गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से अरेस्ट (Arrest) किया गया है. इससे पहले गुजरात के तीन आरोपियों को लखनऊ की कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद तीनों साजिशकर्ता 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिए गए.

नेपाल जाने की फिराक में थे
हत्या के बाद दोनों आरोपी नेपाल जाने की फिराक में थे, 20 अक्टूबर (October) की रात को दोनो आरोपी लखीमपुर खीरी पहुंचे और यहां से नेपाल जाने की कोशिश की मगर हाई सिक्यूरिटी की वजह से दोनों बॉर्डर क्रॉस नहीं कर पाए और 20 अक्टूबर को ही शाहजहांपुर के लिए निकल गए, 21 अक्टूबर को वो शाहजहांपुर से बरेली और पीलीभीत गए और 22 अक्टूबर को राजस्थान (Rajsthan) में प्रवेश किया. बॉर्डर पर एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *