NCRB रिपोर्ट: देश में अपहरण और हत्या के मामले में टॉप पर UP, विपक्ष ने साधा निशाना

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी. और अब नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ऑफ यानि एनसीआरबी की 2017 (NCRB 2017) की रिपोर्ट ने राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है.

2016 के मुकाबले हत्या कम दूसरे अपराध ज्यादा
एनसीआरबी की इस रिपोर्ट के मुताबिक 2016 के मुकाबले हत्याओं का ग्राफ कम तो जरुर हुआ है लेकिन अपहरण के मामले में उत्तर प्रदेश अभी भी सबसे टॉप पर है. मर्डर कम हुए हैं लेकिन उसमें भी उत्तर प्रदेश बाकी राज्यों से अव्वल है.

2017 में सबसे ज्यादा हत्या यूपी में हुईं(एनसीआरबी की रिपोर्ट )
1- देश के लिहाज से देखें से देशभर में हत्या के 28 हजार 653 मामले दर्ज किए गए
2- अकेले यूपी में में सबसे ज्यादा यानि 4 हजार 324 लोगों की हत्या के मामले दर्ज
3- 2803मामलों के साथ बिहार में हत्या के मामले में दूसरे नंबर पर है
4- महाराष्ट्र में 2103 लोगों की हत्या के मामलों के साथ चौथे नंबर है
5- तमिलनाडु 1560 मामलों के साथ पांचवे नंबर पर
6- दिल्ली 487 मामलों के साथ छठे नंबर पर है

अपहरण 20.8फीसदी घटनाएं की केवल यूपी में…
साल 2017 में देशभर में अपहरण की 95हजार 893 वारदातें हुईं
साल 2016 में ये आंकड़ा 88 हजार था
2017 में उत्तर प्रदेश में 19 हजार 921 वारदातें हुईं यानि 2016 की तुलना में 4023 केस ज्यादा
दूसरे राज्यों में अपहरण की वारदात के आंकड़ें देखें तो महाराष्ट्र में 10,324
बिहार में 8479 वारदातें
असम में 7857 और दिल्ली में 6095 मामले दर्ज हुए

आंकड़ों पर सियासी अखाड़ा
विपक्ष ने एनसीआरबी के आंकड़ों को सरकार के लिए आइना बताया है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आंकड़ों के साथ ट्वीट करते हुए सरकार पर तंज कसा है. वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि, इस रिपोर्ट के बाद सरकार को गंभीर होना चाहिए. हालांकि, बीजेपी की ओर से शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है इसलिए चुनौतियां भी बड़ी हैं. सरकार अच्छा काम कर रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *