कानपुर : देश में कोरोना के मामले तेजी से फैल रहे हैं. पूरी दुनिया में कोरोना मरीजों का आकड़ा 40 हजार पार जा चुका है, भारत में भी आंकड़ा 60 हजार करीब पहुंच गया है. लगातार बढ़ते आंकड़ों के बीच सभी राज्यों की सरकारें लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही हैं.
उत्तर प्रदेश में भी बढ़ रहे मामले
सूबे में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां 3 हजार से ज्यादा मामले हो चुके हैं, सूबे में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले आगरा से सामने आ रहे हैं, आगरा के बाद अगर कहीं मामले सबसे ज्यादा हैं तो वो है कानपुर, कानपुर शहर में भी कोरोना के मामले दूसरे जिलों से कहीं ज्यादा है.यहां प्रशासन कोरोना की चुनौती से जुझ रहा है
एसपी ने किया रुटमार्च
कानपुर में लॉक डाउन कायम कराने के लिए पुलिस विभाग का एक्शन लगातार जारी है. आज शहर के हॉटस्पॉट इलाको में एसपी सिटी राजकुमार अग्रवाल ने भारी फ़ोर्स के साथ रूटमार्च किया. शहर के मूलगंज, अनवरगंज, कुली बाजार जैसे हॉटस्पॉट क्षेत्रो में पुलिस की टीम सख्ती का रूप दिखाते हुए निकली. कुली बाजार इलाके से शहर में सबसे ज्यादा कोरोना पाजटिव केस पाए गए है.
