अल्ताफ का घर बना राजनीतिक अखाड़ा! लोग पूछ रहे बड़े नेता कहां हैं?

अपना एटा-कासगंज अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

कासगंज:जिले की सदर कोतवाली में 3 दिन पूर्व पुलिस अभिरक्षा में हुई युवक की मौत के बाद से मृतक अल्ताफ (ALTAF) का घर राजनीतिक अखाड़ा बनता चला जा रहा है. बीते 2 दिनों से लगातार किसी न किसी विपक्ष पार्टी का डेलिगेशन मृतक अल्ताफ के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दे रहा है और और परिजनों को न्याय न्याय दिलाने को लेकर साथ खड़े होने की बात कहकर आगामी उत्तर प्रदेश(UTTARPRADESH) में होने वाले विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार कर रहा है.

सपा का डेलीगेशन पहुंचा

सबसे पहले समाजवादी (SAMAJWADIPARTY) पार्टी का 5 लोगों का डेलिगेशन मृतक के परिवार से मिला और उन्हें सांत्वना दी थी.सहावर नगर पंचायत चेयरमैन जाहिदा सुल्ताना ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये सहायता राशि भी दी. इसी सिलसिले में बाद में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद भी वहां पहुंचे. फहद ने कहा  कि, अल्ताफ का परिवार CBI जांच चाहता है तो सरकार सीबीआई जांच क्यों नहीं करा रही. सरकार को CBI जांच करानी चाहिए.

ये भी पढ़ेंः- गारंटी है! ये ऑडियो सुन आप भी करेंगे बीजेपी विधायक की तारीफ

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था

इस घटना के बाद सबसे पहले खबर आई थी कि, प्रियंका गांधी(PRIYANKA GANDHI) कासगंज(KASGANJ) पहुंच सकती है लेकिन बाद में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के नेतृत्व में एक डेलिगेशन देर रात मृतक अल्ताफ के घर पहुंचा था. तब कांग्रेस के डेलिगेशन की मृतक के परिजनों से मुलाकात नही हो सकी थी. पुलिसकर्मियों ने अल्ताफ के परिजनों से मिलने से रोक दिया था. कांग्रेस पार्टी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक, कांग्रेसी नेता डोली शर्मा सहित 5 लोगों की टीम भी अल्ताफ के परिवार से मिली और सहायता का भरोसा दिया.

मीडिया से बात करते हुए विवेक बंसल ने बताया कि घटना बहुत ही निंदनीय है. कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद भी पुलिस कस्टडी में मारे गए अल्ताफ के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. सलमान ख़ुर्शीद ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की. सलमान खुर्शीद ने कहा मुझे खासकर इस बात को लेकर यहां भेजा गया है कि कानूनी कार्यवाही में कोई दिक्कत ना हो और हम इस बात को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.

 बसपा प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा

इसी के चलते बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती(MAYAWATI)  के निर्देश पर बसपा राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान खान के नेतृत्व में एक डेलिगेशन मृतक अल्ताफ के घर पहुंचा. जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा ‘अल्ताफ के साथ हुई घटना बहुत ही दुखद है उनके परिवार पर जो बीती है वह किसी पर ना बीते, बहुजन समाज पार्टी परिवार के साथ खड़ी है.

बड़ा सवाल… बड़े नेता कहां?

इस पूरे मामले में तमाम पार्टियों के छोटे नेता तो पहुंच रहे हैं. लेकिन स्थानीय लोगों की नजरें बड़े नेताओं को निहार रही है. दरअसल, गोरखपुर में मारे गए कानपुर के व्यापारी के घर सपा मुखिया अखिलेश यादव(AKHILESH YADAV)  खुद गए थे. वहीं प्रियंका गांधी तो लखीमपुर, लखनऊ, ललितपुर, आगरा, मेरठ तमाम ऐसी जगहों पर खुद पहुंची हैं. कासगंज में भी उनके आने की बात कही गई थीलेकिन केवल प्रतिनिधिमंडल भेज कर ही इतिश्री हो गई है. मुस्लिम वोटों के लिए जी जान से जुटे ओवैसी और उनकी पार्टी का कोई पदाधिकरी अबी कासगंज नहीं पहुंचा है.

कासगंज से फहीम खान की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *