Teacher Jobs: प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए निकली इतनी वैकेंसी, ऐसे करें अप्‍लाई

अपना लखनऊ जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

लखनऊः केंद्रीय हिंदी संस्थान (केएचएस), आगरा ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. एसोसिएट प्रोफेसर के लिए उम्‍मीदवार के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए. उनके पास आठ सालों का टीचिंग एक्‍सीपरियंस होना चाहिए.

वहीं, बात प्रोफेसर के पोस्ट की जाए तो इस पद के लिए पोस्‍ट-ग्रेजुएशन में 10 साल का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए संबंधित विषयों में पीएचडी डिग्री के साथ अच्छा रिकॉर्ड और संबंधित अनुसंधान में न्यूनतम 8 सालों का अनुभव और संबंधित विषयों में मास्टर डिग्री भी होनी चाहिए.

क्या है आखिरी तारीख
इन सभी पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

किस पद के लिए किनती वैकेंसी

प्रोफेसर (भाषाविज्ञान): 1 पद
प्रोफेसर (हिंदी साहित्य): 1 पद
प्रोफेसर (शिक्षा): 1 पद
प्रोफेसर (भाषाविज्ञान): 1 पद
एसोसिएट प्रोफेसर (भाषाविज्ञान): 5 पद
एसोसिएट प्रोफेसर (हिंदी): 2 पद
एसोसिएट प्रोफेसर (शिक्षा): 2 पद
सहायक प्रोफेसर (हिंदी साहित्य): 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (शिक्षा): 1 पद

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए अभ्‍यर्थियों को अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र प्रशासनिक अधिकारी, केंद्रीय हिंदी संस्थान मंडल, आगरा में 281005 पर या 2 सितंबर 2019 से पहले भेजना होगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *