नई दिल्ली : गुरुवार को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्री शपथ लगेंगे, पीएम मोदी दूसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, उनके साथ कुछ पुराने और नए चेहरे भी इस बार शपथ लेंगे, लेकिन सवाल ये उठता है कि कौन कौन मोदी सरकार की नई टीम का हिस्सा बनेगा. ये सवाल लगातार सबके मन में उठ रहा है, अपना उत्तर प्रदेश को सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार जो नए चेहरे मंत्रिमंडल में सबसे ऊपर नाम अमित शाह का है
अमित शाह
बीजेपी अक्षय अमित शाह 30 मई को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, सूत्रों के मुताबिक अमित शाह को गृह या रक्षा मंत्रालय में से कोई एक मंत्रालय दिया जा सकता है.
राजनाथ सिंह
मौजूदा गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी मंत्रीमंडल में बने रहने की पूरी संभावना है, सूत्रों के मुताबिक अमित शाह को अगर गृह मंत्रालय मिलता है तो राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय दिया जा सकता है.
नितिन गडकरी
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में जिस मंत्री का काम सबसे ज्यादा पसंद किया गया है वह नितिन गड़करी हैं, और सूत्रों के मुताबिक इस बार भी नितिन गडकरी को उनके पिछले सभी मंत्रालय मिल सकते हैं.
रविशंकर प्रसाद
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी इस बार एक बार फिर से रवि शंकर प्रसाद को मंत्रीमंडल में शामिल कर सकते हैं और उनका कैबिनेट मंत्री बनना तय है. सूत्रों के मुताबिक इस बार रविशंकर प्रसाद का मंत्रीमंडल में प्रोमोशन भी हो सकता है.
पीयूष गोयल
इस बार वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह सरकार में शामिल नहीं होंगे, ऐसे में उनकी जगह वित्त मंत्रालय किसी और को दिया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक अंतरिम बजट पेश कर चुके रेलवे मंत्री पीयूष गोयल का नाम वित्त मंत्री के लिए सबसे आगे चल रहा है.
स्म़ति ईरानी
स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर अपने लिए मंत्रीमंडल में जगह एक बार फिर से पक्की कर ली है. सूत्रों के मुताबिक इस बार फिर से स्मृति ईरानी को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है और पिछली बार के मुकाबले इस बार उनका प्रोमोशन होना तय माना जा रहा है.
निर्मला सीतारमण
सूत्रों के मुताबिक रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर से मंत्रीमंडल में शामिल होना तय है, हालांकि कुछ सूत्र यह भी बता रहे हैं कि उनका नाम लोकसभा अध्यक्ष के लिए भी चल रहा है.
प्रकाश जावड़ेकर
इस बार प्रकाश जावड़ेकर भी एक बार फिर से मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है, सूत्रों के मुताबिक मानव संशाधन मंत्रालय में उनके द्वारा किए गए काम से प्रधानमंत्री मोदी खुश हैं और इस बार भी उनको कोई बड़ा मंत्रालय मिल सकता है.
अन्य नाम
इस सभी के अलावा जिनका भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं का नाम मंत्री बनाए जाने को लेकर चल रहा है उनमें जनरल वी के सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, जीतेंद्र सिंह, सुखबीर सिंब बादल, लल्लन सिंह और राम विलास पासवान शामिल हैं.
यूपी से ये बन सकते हैं मंत्री
मेनका गांधी, वीके सिंह, डॉ. महेश शर्मा, सत्यपाल सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय, रीता बहुगुणा, एसपी बघेल, सुब्रत पाठक को भी शामिल किया जा सकता है
