भारत और पाक के बीच बनी युद्ध की स्थिति, तो कौन निभाएगा किससे दोस्ती….

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

पुलवामा हमले में शहीद हुए 49 जावानों के बाद से ही भारतीय लोगों के अंदर पाकिस्तान को लेकर आक्रोश भरा हुआ है. जिसके चलते पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ गया है. वहीं मंगलवार तड़के भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में वायुसेना ने हमला कर दिया. जिसके बाद पाकिस्तान ने जवाब देते हुए कहा है कि “हमारा जवाब भारत को हैरान कर देगा.” जहां पाकिस्तान के इस विवादित जवाब के बाद ऐसा माना जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक युद्ध होने की संभावाना बढ़ सकती है. वहीं अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो भारत की मदद करने के लिए ये-ये देश तैयार हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से देश हैं जो भारत की मदद कर सकते हैं…

अमेरिका
वैसे तो पाकिस्तान और अमेरिका के बीच गहरा संबंध है. बता दें कि पाकिस्तान के पास अमेरिका के अरबों डॉलर का कर्ज है. वहीं अमेरिका, पाकिस्तान को हथियारों देकर भी मदद करता है. यहीं नहीं भारतीय एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के दावे के अनुसार जिस पाकिस्तानी विमाम F-16 ने भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 का पीछा किया था उसे भी अमेरिका ने ही पाक को बेचा है. लेकिन अगर भारत सरकार की मौजूदा विदेश नीति को ध्यान दें तो अमेरिका, भारत की मदद कर सकता है. वहीं अगर चीन पाकिस्तान की मदद करता है तो अमेरिका निश्चित रूप से भारत की मदद करेगा.

रूस
भारत और रूस की दोस्ती आज के समय से नहीं बल्कि उस समय से है जब दोनो देशों ने संकट के समय में एक दूसरे का साथ दिया है. बता दें कि इन दोनों देश की पुरानी दोस्ती है. जिसके चलते भारत को रूस से भी मदद मिलने के आसार है. रूस और भारत का सामरिक साझेदार भी है.

ऑस्ट्रेलिया
ऐसा माना जा रहा है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की परिस्थिति बनती है तो ऑस्ट्रेलिया भी भारत की मदद कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ये कहा गया है कि “पाकिस्तान को अपने क्षेत्र में आतंकवादी समूहों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद भी शामिल है, जिसने 14 फरवरी को पुलवामा में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी.” वहीं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिस पाइन ने कहा कि “पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करने के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करनी चाहिए.”

जापान
जापान और भारत के बीच सामरिक साझेदारी है. जिसके चलते जापान, भारत की मदद कर सकता है. वहीं चीन को घेरने के लिए भी भारत, जापान के लिए जरुरी है. बता दें कि जापान ने भारत में कई परियोजनाओं में निवेश भी किया हुआ है.

भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में रोष, संसद में लगे ‘इमरान खान शर्म करो’ के नारे

फ्रांस
पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध होने पर फ्रांस भी भारत की मदद कर सकता है. बता दें कि इन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी है.

इजरायल
आपको बता दें कि इजरायल भी भारत की मदद कर सकता है. इजरायल ने पुलवामा हमले के बाद ही भारत को इस मामले में हर तरह की मदद देने की बात कही है. इजरायल ने कहा है कि “वो आतंकियों का खात्‍मा करने के लिए भारत की हर तरह से मदद करने को तैयार है.”

नाटो
अमेरिकी नेतृत्व के अनुसार साल 1949 में बने नाटो में संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस,ब्रिटेन, नीदरलैंड, इटली, कनाडा, आइसलैण्ड, बेल्जियम, नार्वे, लक्जमर्ग, डेनमार्क और पुर्तगाल शामिल है. ऐसे में नाटो देश भी भारत की मदद कर सकता है.

 

एक नजर इधर भी…

वायुसेना ने PoK में घुसकर की कार्रवाई, बौखलाए पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

सपा में घट रही है महिलाओं की संख्या, पहले 40 अब बची हैं सिर्फ 9: मुलायम सिंह यादव

सपा में हो गया सीटों का बंटवारा, मैनपुरी से मुलायम, कन्नौज से अखिलेश ठोकेंगे ताल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *