नई दिल्ली : भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो चुका है, मंगलवार की रात उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली, उससे पहले करीब 7 बजे उन्होंने धारा 370 पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी, ट्विटर पर बधाई देते हुए सुषमा स्वराज ने लिखा था, जिंदगी में वो इस दिन का ही इंतजार कर रही थीं.
यह भी पढ़ें : पार्टी से नहीं बल्कि खुद से थी सुषमा की पहचान, मंच पर ‘मैं’ नहीं बल्कि कहती थीं ये शब्द | खास बातें
धारदार वक्ता थी सुषमा
बीजेपी की पहली महिला प्रवक्ता के तौर पर नाम दर्ज करवा चुकी सुषमा स्वराज देश की जानी मानी वक्ताओं में से एक थी, अटल बिहारी वाजपेयी के बाद उनके भाषणों को सबसे ज्यादा सुना जाता था, बोलने की शैली में माहिर नेत्रियों में से एक रही सुषमा स्वराज अपने बयानों को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहती थी.
अगर ऐसा हुआ तो बाल कटवा लूंगी
2004 लोकसभा चुनावों के बाद सुषमा स्वराज ने कसम खाई थी कि अगर सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनीं तो वह संन्यासियों जैसा जीवन बिताएंगी. सुषमा ने कहा था कि वह बाल कटवाकर सफेद वस्त्र पहन लेंगी और चने खाकर, जमीन पर सोकर जीवन बिताएंगी. ऐसा करने की नौबत नहीं आई क्योंकि सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद ही ठुकरा दिया.
यह भी पढ़ें : Special: 25 साल की उम्र में बनी थीं मंत्री, ऐसे तय किया वकील से विदेश मंत्री तक का सफर
मीडिया को बोलती थी शिकारी
सुषमा स्वराज के बारे में कहा जाता है वो मीडिया को शिकारी कहती थी, कहा जाता है वो काफी मीडिया फ्रेंडली थी और पत्रकारों के लिए कहा करती थी कि आ गए शिकारी शिकार करने, हालांकि उनका कहना के ये लहजा मजायिका होता था, उन्होंने कभी मीडिया से ऑफ द कैमरा बात नहीं कि, जो कहना था वो हमेशा कैमरा ऑन करके ही कहती थीं.
