जब नवाज शरीफ के खास सरताज अजीज को सुषमा ने लगाई थी लताड़…

अपना एनसीआर अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: सुषमा स्वराज हर दिल अजीज थीं वो दोस्तों की दोस्त तो थी हीं लेकिन वो दुश्मनों की भी दोस्त थी. विदेशमंत्री रहते उनके मदद करने के जज्बे और काम को जितनी सराहना मिली उतनी शायद ही किसी के काम को मिली हो.

सुषमा स्वराज ऐसी विदेश मंत्री रही जो एक ट्वीट पर ही मदद के लिए तैयार रहती थीं और सहायता करके ही सांस लेती थीं. मदद के एक मामले में तो उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी मना नहीं किया. एक बार तो उन्होंने पाकिस्तानी के इलाज में ही देरी पर पाकिसातन के पीएम के विदेश मामलों के सलाहकार की ही क्लास लगा दी थीं.

नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज…
सुषमा स्वराज की दरियादिली की दुनिया कायल रही. उन्होंने कभी किसी मदद मांगने वाले को निराश नहीं किया. एक बार बार पाकिस्तान की रहने वाली फैजा तनवीर (जो मुंह के ट्यूमर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी) ने भारत में इलाज के लिए सुषमा स्वराज से ट्वीट के जरिए गुहार लगाई.

यह भी पढ़ें : सुषमा स्वराज को याद कर भावुक हुए PM मोदी, कहा- ‘एक शानदार अध्याय का अंत हो गया’

फैजा ने कहा कि, वो इलाज के लिए गाजियाबाद के इंद्रप्रस्थ डैंटल कॉलिज और अस्पताल आना चाहती है. सुषमा ने इस मसले पर पाकिस्तान के पीएम के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज से बात की. लेकिन अजीज के कान पर जूं नहीं रेंगी. तब सुषमा स्वराज ने सरताज अजीज को लताड़ लगाई. इतना ही नहीं एक के बाद एक 9 ट्वीट करते हुए इस पर सुषमा स्वराज ने कहा कि,

यह भी पढ़ें : पार्टी से नहीं बल्कि खुद से थी सुषमा की पहचान, मंच पर ‘मैं’ नहीं बल्कि कहती थीं ये शब्द | खास बातें


‘हमें पाकिस्तान के नागरिकों के भारत आने में कोई दिक्कत नहीं है बस हमें मेडिकल वीजा के लिए सरताज अजीज की एक चिट्ठी चाहिए.

‘भारत में इलाज कराने के लिए वीजा का इंतजार कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए मैं अपना दुख व्यक्त करती हूं और उम्मीद करती हूं कि, सरताज अजीज को भी अपने देशवासियों के लिए कुछ दर्द होगा.’

‘मैने खुद सरताज अजीज को एक चिट्ठी लिखी थी लेकिन अजीज ने मेरी चिट्ठी का कोई जवाब नहीं दिया लेकिन में यकीन दिलाती हूं कि, इलाज के लिए अजीज अगर चिट्ठी देंगे तो भारत वीजा देने में देरी नहीं करेगा’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *