Farmers Death: कल प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव जाएंगे लखीमपुर खीरी, जानें अब तक की बड़ी बातें

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

Lakhimpur Kheri Farmers Death Row: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र (Ajay Mishra) के काफिले की कथित गाड़ी से हुए हादसे पर बवाल हो गया है. हादसे के बाद किसान गुस्से में हैं. लखीमपुर खीरी के डीएम अरविंद चौरसिया की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 किसानों (Farmers) की मौत (Death) हो गई है, हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. इस बीच प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कल लखीमपुर खीरी जाएंगे.

प्रियंका गांधी का बीजेपी पर निशाना
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ”भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका. ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है. किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी.”

ये भी पढ़ेंः- पीठ पीछे पत्नी बनाती है दूसरे मर्दों से संबंध… पति ने शक में मारी गोली और

बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे
इस पूरे मामले को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि, ”जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है. लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे- किसान सत्याग्रह ज़िंदाबाद!”

अखिलेश यादव ने मांगा सीएम का इस्तीफा
मामले को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि, ”लखीमपुर खीरी में भाजपाइयों द्वारा गाड़ी से रौंदे जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल किसान नेता श्री तेजिंदर सिंह विर्क जी से अभी थोड़ी बात हो पाई. उनकी अति गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार तुरंत उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराए. बस एक माँग मुख्यमंत्री इस्तीफ़ा दें.”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *