लखनऊ: हाल ही में संपन्न हुई 69,000 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा की कट ऑफ जारी कर दी गई है. राज्य सरकार ने जो कट ऑफ जारी की है उसके मुताबिक सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 65 फीसदी नंबरों पर पास किया जाएगा और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 फीसदी नंबरों पर पास किया जाएगा. अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार ने कहा है कि, जनवरी के अंत तक आवेदन स्वीकार करने के बाद 15 फरवरी तक भर्ती पूरी कर ली जाएगी.
कौन कितने नंबरों पर होगा पास
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 अंको में से 97 अंक लाने होंगे
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से 90 अंक लाने होंगे
पिछली भर्ती से ज्यादा लाने हैं नंबर
दरअसल, सितंबर 2018 में हुई 65,500 की शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 45 और आरक्षित वर्ग को लिए 40 नंबर पासिंग मार्क्स रखे गए थे, वहीं इस भर्ती में अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए इसे बढ़ाकर 65 और 60 फीसदी कर दिया गया.
22 जनवरी को आएगा भर्ती का रिजल्ट
69000 शिक्षक भर्ती के लिए करीब 4.3 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. वहीं आवेदन से लेकर भारांक आदि तय करने के लिए NIC की मीटिंग भी हुई. इसके कहा गया कि, इसका रिजल्ट 22 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा.

शिक्षामित्रों लगा बड़ा झटका
दरअसल, पासिंग मार्क्स तय होने के बाद शिक्षामित्रों के लिए मुकाबला बेहद कठिन हो गया है. बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों को लगातार दो भर्तियों में मौका देना था और 68500भर्ती के बाद ये भर्ती शिक्षामित्रों के लिए आखिरी मौका है. शिक्षामित्रों के लिए राज्य सरकार हर साल सेवा के हिसाब से ढाई अंक और अधिकतम 25 अंक का भारांक देने की बात कही गई जिसके बाद माना जा रहा था कि, 25 नंबर का भारांक मिलने के बाद शिक्षामित्रों को नौकरी मिलनी तय है. लेकिन कटऑफ जारी होने के बाद तस्वीर ये बन रही है कि, लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी ही शिक्षक बनने के काबिल होंगे.
एक नजर इधर भी…
समुद्र मंथन से जुड़ी है कुंभ में स्नान की परंपरा, ऐसे शुरू हुआ था मेला
