लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी पार्टियों के नेता चुनावी मैदान में उतर कर नए-नए तरीकों से चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं. वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी सांसद और मथुरा से प्रत्याशी हेमा मालिनी जी तोड़ मेहनत कर रही हैं.
लोगों ने की हेमा की तारीफ
हाल ही में मथुरा मांट विधानसभा में हेमा मालिनी वोटरों के बीच पहुंची और खेत में ट्रैक्टर चलाकर लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की. तेज धूप में हेमा मालिनी की साड़ी में ट्रैक्टर चलाते देख स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें ऐसा ही सांसद चाहिए जो उनकी समस्याओं को जड़ से समझ सके.
खेत से उठाए आलू
खेत में ट्रैक्टर चलाने के बाद हेमा मालिनी ने वहां से आलू भी उठाए और किसानों से वादा किया कि अगर वह 2019 का लोकसभा चुनाव जीतेंगी तो किसानों को आलू की अच्छी कीमत दिलाएंगी. वहीं, हेमा मालिनी का ट्रैक्टर चलाते हुए फोटो उनकी बेटी ईशा देओल ने भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि बसंती अब आगे बढ़ रही है. कभी तांगा चलाती थीं अब वो ट्रैक्टर चला रही हैं.
