लखनऊ : लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि वह खुद नहीं लड़ेंगी. होली से एक दिन पहले यानि की 20 मार्च को मायावती ने ऐलान किया कि वह पार्टी के चुनाव प्रचार करेंगी, लेकिन खुद अपनी दावेदारी पेश नहीं करेंगी.
लोकसभा चुनाव 2019: भ्रम और भेड़चाल ना निकले तो नहीं बदलेंगे मुस्लिमों के हालात!
मायावती ने कहा कि मैं खुद चुनाव नहीं लड़ूंगी, लेकिन बसपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि वह बीजेपी को हराने के लिए एक जुट हों. मायावती ने कहा कि मेरी की जीत की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है.
