सुल्तानपुर: बीजेपी प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी के समर्थन में मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में अपनादल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सारी जोड़ियां स्वर्ग में नहीं बनती कुछ जोड़ियां मोदी के डर से भी बनती हैं.
संसद में आंख मारने वाला नहीं पाकिस्तान को आंख दिखाने वाला
अनुप्रिया ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी ताकत बढ़ी है जिस कारण विरोधी परेशान हैं. कोई गठबंधन बना रहा है तो कोई महागठबंधन कर रहा है. देश का ऐसा माहौल बना दिया है कि सारे विपक्षी एक आदमी के पीछे पड़े हैं. उन्होंने कहा कि देश को संसद में आंख मारने वाला नहीं बल्कि पाकिस्तान को आंख दिखाने वाला प्रधानमंत्री चाहिए. देश के लोगों के मन पर नरेन्द्र मोदी का कब्जा है.
दिल्ली में आज दिखेगा सियासी दंगल, रामलीला मैदान में पीएम मोदी, तो प्रियंका करेंगी रोड शो
अनुप्रिया ने केंद्र सरकारी की योजनाएं भी गिनाईं, कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को छतें दी हैं. महिलाएं खुले में शौच न जाएं, इसलिए शौचालय बनवाए. उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए. आयुष्मान योजना का लाभ गरीबों को दिया है.किसानों के खाते में सीधे छः हजार रूपये दिया गया है. भाजपा, अपनादल एस ही ऐसी पार्टी है जो विकास के लिए संकल्पित है.
सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
