नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है. इसके तहत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. मुलायम के अलावा बदायूं से धर्मेंद्र यादव सपा प्रत्याशी होंगे. अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले धर्मेंद्र यादव 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद बदायूं से ही जीते थे. उनको एक बार फिर सपा ने उसी सीट से मैदान में उतारा है.

