नामांकन से पहले मुलायम सिंह से मिले शिवपाल यादव, कहा- ‘मेरी तरफ से आपको शुभकामनाएं’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: लोकसभा चुनावों के लिए आज समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव नामांकन भरने वाले हैं. माना जा रहा है कि नई पार्टी का गठन होने के कारण नामांकन की प्रक्रिया के दौरान मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव मौजूद नहीं होंगे. इसी बीच मैनपुरी में शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है.

जानकारी के अनुसार इस समय मुलायम सिंह यादव और शिवपाल के बीच गोपनीय वार्ता चल रही है. इस वार्ता के दौरान शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव को चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

शिवपाल की रैली की चिंता मैं क्यों करूं
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल से किनारा कर लिया है. उन्होंने साफ कर दिया कि “शिवपाल की रैली की चिंता मैं क्यों करूं.” इससे संकेत मिलने लगे हैं कि मुलायम अब शिवपाल को ज्यादा भाव देने वाले नहीं हैं. मुलायम से शिवपाल की रैली में जाने के लिए पूछे जाने पर शुक्रवार को उन्होंने कहा, “मैं क्यों चिंता करूं कि कौन शिवपाल की रैली में जाता है कौन नहीं. चुनाव का समय है, रैलियां तो होती रहती हैं. अगर किसी को बधाई देनी है तो मुझे दे, मैं भी तो चुनाव लड़ रहा हूं.”

उनसे जब यह पूछा गया कि शिवपाल को नामांकन के लिए बधाई देंगे? मुलायम सिंह ने हंसते हुए कहा कि “नामांकन करने तो मैं भी जा रहा हूं. बधाई मुझे भी दी जाए.”

यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *