मुलायम सिंह यादव के नामांकन से पहले मैनपुरी में मिला हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के नामांकन से पहले हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है. यह ग्रेनेड उसी रास्ते में मिला है, जहां से मुलायम सिंह यादव का काफिला गुजरना था. सोमवार सुबह मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के साथ नामांकन भरने के लिए निकले थे कि उसी दौरान रास्ते में ग्रेनेड होने की सूचना मिली. ग्रेनेड मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियात के तौर पर पहले मुलायम सिंह यादव का रास्ता बदला और फिर इसे निष्क्रिय किया.

वहीं, इस मामले में एसपी मैनपुरी, अजय शंकर राय का कहना है कि दन्नाहार थाना क्षेत्र में आज एक निष्क्रिय ग्रेनेड मिला. कुछ बच्चों ने इसे एक तालाब पर ले जाकर सड़क पर रख दिया था. जांच चल रही है और अधिक विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *