जब लोगों ने प्रियंका से कहा रायबरेली से चुनाव लड़िए, तो मुस्कुराते हुए कहा, ‘वाराणसी से क्यों नहीं?’

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों का प्रचार करने के लिए रण में उतरी प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी से जब लोगों ने पूछा कि वह इस सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ती हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया “वाराणसी से क्यों नहीं?”

इन कारणों से रैली नहीं कर रही हैं सोनिया
पार्टी बूथ कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्षों, ग्राम पंचायत और नगर पंचायत प्रमुखों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तनावग्रस्त थी, जिस कारण रायबरेली दौरे पर नहीं आ सकीं. इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने उनसे कहा कि क्यों न सोनिया गांधी के बजाय वही रायबरेली से चुनाव लड़ें. कार्यकर्ताओं के सवाल पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “वाराणसी क्यों नहीं?”

‘क्या खूब ठगती हो, सिर्फ 5 साल के बाद ही अमेठी में क्यों दिखती हो’

 

रण में गांधी परिवार का तीसरा सदस्य होंगी प्रियंका
अगर प्रियंका गांधी को कांग्रेस की ओर से टिकट दिया जाता है, तो वह गांधी परिवार की तीसरी सदस्य होंगी, जो चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी पहले से ही चुनाव मैदान में हैं. सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रही हैं, तो राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे.

2019 नहीं 2022 के चुनावों पर है प्रियंका की नजर
प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन मीटिंग शुरू करने से कुछ ही घंटों पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने को कहा था. प्रियंका गांधी तीन दिन के चुनावी दौरे पर उत्तर प्रदेश में हैं. वह पूर्वाह्न् करीब 11.45 बजे भूएमऊ की अतिथिशाला पहुंची.

यूट्यूब से भी जु़ड़ें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *