लखनऊ/अयोध्या: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अयोध्या दौरे पर होंगी. इस दौरान वह हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगी और रोड शो में भाग लेंगी. कार्यक्रम समन्वयक मोना मिश्र ने बताया कि कुमारगंज, हरदोईया, आदिलपुर, नउवाकुआं में नुक्कड़ सभा और चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह रोड शो भी करेंगी. कुमारगंज से प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू होगा और अयोध्या के हनुमागढ़ी में समाप्त होगा. प्रियंका गांधी करीब साढ़े पांच घंटे अयोध्या में रहेंगी. हनुमानगढ़ी में प्रियंका पूजा अर्चना करेंगी. उनके रोड शो को लेकर एसपीजी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया.
