Lakhimpur Kheri Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार करेंगे न्ययिक जांच

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले में योगी सरकार (Yogi Government) ने एक सदस्यीय न्यायिक जांच कमेटी का गठन कर दिया है. इलाहबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (Retd Judge Pradeep Kumar Srivastava) पूरे मामले की जांच करेंगे और दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे. गृह विभाग की तरफ से न्यायिक जांच कमेटी की गठन की जानकारी दी गई है. गौरतलब है कि किसानों की तरफ से मामले की न्यायिक जांच की मांग की गई थी.

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी कांड का सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लिया है और गुरुवार को चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया की अगुवाई वाली बेंच इसकी सुनवाई करेगी. इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने भी चीफ जस्टिस को ईमेल के माध्यम से इंटरवेंशन एप्लीकेशन भेजी है, जिसमे दोषी अधिकारियों को निलंबित करने और पूरे मामले की हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से जांच करवाने की मांग की गई है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *