कुंभ मेले से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, हेलीपोर्ट का हिस्सा गिरा

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

प्रयागराज : 14 जनवरी से प्रय़ागराज में शुरू होने वाले कुंभ मेले से पहले 10 जनवरी देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल, गंगा घाटों तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा एक हेलीपोर्ट बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा था, जिसका एक हिस्सा देर रात गिर गया. देर रात हुए इस हादस में 2 मजदूर दब गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बचाव काम शुरू कर दिया है.

इसलिए हो रहा था हेलीपोर्ट का निर्माण
दरअसल, प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा हेलिकाप्टर सुविधा देने के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा इस हेलीपोर्ट पर वीवीआईपी गेस्ट के हेलिकाप्टरों की पार्किंग भी जानी है.

यह भी पढें : हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष की गाड़ी से मिले ये प्रतिबंधित सामान

चप्पे-चप्पे पर सरकार की निगाहें
बता दें कि इस बार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा कई सारी तैयारी की जा रही है. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ खुद इस कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा कई बार ले चुके हैं. हर बार की इस बार भी कुंभ में कई प्रदेशों की नामी हस्तियों के साथ कई देशों के गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र को अलीगढ़ ने पछाड़ा!

वाराणसी और प्रयागराज के बीच एयरबोट सेवा
सरकार कुंभ मेले के लिए 26 जनवरी से वाराणसी और प्रयागराज के बीच एयरबोट सेवा आरंभ करेगी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. गंगा से जुड़े शहरों में ठोस अपशिष्ट पर निगम आयुक्तों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ” यह रूस की तकनीक है. एयरबोट में एक वाहन का इंजन लगा होगा जो एक बार में 16 लोगों को ले जा सकेगी. यह एयरबोट 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकेगी. ”

एक नजर इधर भी…

 सवाल आरक्षण : सवर्णों देना कितना सही कितना गलत

सिर्फ हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम और ईसाई भी होते हैं सवर्ण! जानिए कैसे मिलेगा आपको फायदा 

सुशांत को पसंद आया अंकिता का नया अवतार, कमेंट में लिखा- ‘ये शानदार है’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *