बुलंदशहर : डिबाई में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब यहां बन रहे सरकारी शौचालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो वाली टाइल्स लगा दी गई, टाइल्स पर सिर्फ राष्ट्रपिता गांधी की ही नहीं बल्कि अशोक च्रक की फोटो भी लगी हुई थी. इतना ही नहीं राष्ट्रीय ध्वज की टाइल्स को भी शौचालय में उल्टा लगवा दिया गया.
विरोध करने पर उखाड़ी टाइल्स
मामला डिबाई के गांव इछावरी का है, लोगों ने जब देखा तो इसका विरोध किया. राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के अपमान से लोगों में आक्रोश है. लोगों ने थाना और तहसील में इसकी शिकायत की. एसडीएम डिबाई ने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं. शिकायत के बाद प्रधान ने टाइलों को तुड़वाया.
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बुधवार को कई सोशल मीडिया मंचों पर इन शौचालयों की वीडियो लीक हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया.ग्रामीणों के अनुसार, इन टाइलों को ग्राम प्रधान के आदेश के बाद प्रयोग में लाया गया था. एक निवासी ने कहा, “जब हमने इसके खिलाफ शिकायत की तो हमें बताया गया कि हस्तक्षेप ने करें क्योंकि यह उच्च अधिकारियों का आदेश है. वीडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर आने के बाद ही कार्रवाई की गई.”
शुरुआती जांच के बाद, ग्रामीण विकास अधिकारी संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया और ग्राम प्रधान सावित्री देवी को एक नोटिस भेजा गया है. जिला अधिकारियों ने पाया कि गांव में बने 13 शौचालयों की दीवार पर गांधी की तस्वीर और अशोक चक्र वाली टाइलें लगाई गई हैं. पुष्ट सूत्रों ने बताया कि गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 508 शौचालयों का निर्माण किया गया है.
अयोध्या के संतों ने ममता बनर्जी को भेजा यह खास तोहफा, अब क्या होगा ?
इस बीच, जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधान द्वारा संचालित सभी खातों को जब्त कर लिया है और संबंधित अधिकारियों को मामले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.
नोएडा में लड़की को कई लड़कों ने बेरहमी से पीटा…
